छत्तीसगढ़
बोरी फैक्ट्री में ऊंचाई से गिरा मजदूर, मौके पर ही थमी सांसें
jantaserishta.com
6 May 2026 9:00 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर की बोरी फैक्ट्री में बुधवार को बड़ा हादसा हुआ है, फैक्ट्री में काम करने के दौरान एक मजदूर 25 फीट की ऊंचाई से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मजदूर के परिजनों ने प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है और मुआवजे की मांग की है। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। यह घटना सीपत थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान लक्ष्मी प्रसाद धीवर के रूप में हुई है, जो कि जांजी गांव का रहने वाला था और पंधी स्थित बोरी फैक्ट्री में काम करता था। बुधवार को वो फैक्ट्री में 25 फीट की ऊंचाई पर चढ़कर जाल और करकट साफ कर रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वो 25 फीट से नीचे गिर गया। घटना के बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने सुरक्षा उपकरण नहीं दिए जाने का आरोप लगाते हुए हेलमेट और बेल्ट की कमी पर सवाल उठाए हैं। इसी के साथ ही उन्होंने मुआवजे और कार्रवाई की भी मांग की है। इधर सूचना मिलते ही सीपत थाने की टीम मौके पर पहुंची और जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





