छत्तीसगढ़

नदी में डूबा श्रमिक, खोजबीन जारी

Nilmani Pal
26 May 2024 2:52 PM IST
नदी में डूबा श्रमिक, खोजबीन जारी
x
छग

जांजगीर-चांपा। जिले में हसदेव नदी के तेज बहाव में नहाने के दौरान पानी के अंदर एक युवक​​​​​​​ डूब गया है। युवक को डूबे 20 घंटे से ज्यादा हो चुके हैं, मगर युवक का कुछ पता नहीं चला सका है। बिलासपुर की एसडीआरएफ की टीम खोजबीन कर रही है। घटना चाम्पा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, युवक अश्रय कंवर (29) निवासी भवरमाल रोहदा का रहने वाला है। वह चांपा के पीआईएल कंपनी में ठेकेदार अनमोल यादव के अंदर में काम करता है। वह शनिवार की दोपहर करीब 2 से 2.30 बजे के बीच महुदा गांव से होकर गुजरी हसदेव नदी में नहाने गया हुआ था। युवक अश्रय कंवर को पानी में डूबता देख धनवार डेरा के लोगों ने बचाने की कोशिश की।

मगर युवक हसदेव नदी के तेज बहाव से पानी के अंदर चला गया। घटना की जानकारी गांव के सरपंच को दी गई। सरपंच और गांव के लोग मौके पर पहुंचे और चांपा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस टीम और जांजगीर से 13 लोगों की गोताखोर की टीम पहुंची और युवक की खोजबीन शुरू की गई मगर युवक अश्रय कंवर का कुछ सुराग नहीं मिल सका है।

Next Story