छत्तीसगढ़

बिजली के खंभे से गिरकर श्रमिक की मौत, केबल लगाने दौरान हुआ हादसा

jantaserishta.com
30 Jan 2022 7:29 PM IST
बिजली के खंभे से गिरकर श्रमिक की मौत, केबल लगाने दौरान हुआ हादसा
x
छत्तीसगढ़

बिलासपुर। इंटरनेट का केबल लगाते समय बिजली के खंभे से गिरकर श्रमिक की मौत हो गई। घटना की जांच में पता चला कि ठेकेदार सुरक्षा प्रबंध किए बगैर श्रमिकों से काम करा रहा था। इस पर पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मुंगेली जिले के लालपुर चौकी अंतर्गत हरनाचाका में रहने वाले रोशनदास मानिकपुरी ठेकेदार के लिए काम करते थे। कोटा क्षेत्र के नेवरा में रहने वाले ललित बघेल ने इंटरनेट केबल लगाने का ठेका लिया था।

रोशनदास अपने साथियों के साथ 10 दिसंबर को रामा लाइफ सिटी के पीछे केबल लगा रहा था। केबल का तार खींचने के लिए वह बिजली के खंभे पर चढ़े थे। खंभे में उसका हाथ बिजली तार से जा लगा। करंट का झटका खाकर वह खंभे से गिर गया। इससे उसके सिर में गंभीर चोटे आई थी। उसके साथियों ने घटना की जानकारी ठेकेदार को देकर आहत को सिम्स पहुंचाया। सिम्स में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने जांच के बाद ठेकेदार के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story