छत्तीसगढ़
ग्राम पंचायत की आवश्यकता, मांग और उपयोगिता पर आधारित होंगे कार्य: रोक्तिमा
Shantanu Roy
3 July 2026 8:28 PM IST

x
छग
Korea. कोरिया। गत एक जुलाई से पूरे देश की तर्ज पर कोरिया जिले में भी वीबीजीरामजी योजना ग्रामीण लागू हो गई है। विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका के लिए गांरटी मिशन ग्रामीण के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में होने वाले कार्यों के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। राज्य कार्यालय से जारी निर्देशों के अनुक्रम में कलेक्टर कोरिया रोक्तिमा यादव ने पूरे जिले में कार्य की मांग के आधार पर प्रत्येक पंजीकृत श्रमिक को रोजगार की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश जारी कर दिए हैं। जिला पंचायत सीईओ डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने वीबीजीरामजी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु ग्राम पंचायतों में कार्यों के चिन्हांकन से लेकर ग्राम सभा की अनुमति, तकनीकी प्राक्कलनों को तैयार करने में जारी समस्त निर्देशों का अक्षरशः पालन किए जाने हेतु जनपदों को पत्र जारी कर दिया है। जिले के सभी ग्राम पंचायतों में पहले से अकुशल रोजगार के लिए चल रही मनरेगा योजना के अंतर्गत पूर्व से स्वीकृत अनेक कार्य प्रगतिरत हैं।
इन सभी अपूर्ण कार्य को प्राथमिकता देते हुए पूर्ण कराया जाना है। खासकर जिले भर में चल रहे मिट्टी मूलक कार्यए आजीविका तालाबए डबरीए वृक्षारोपणए नर्सरी एवं आंगनबाड़ी निर्माण कार्यों को मास्टर रोल जारी कर कार्य पूर्ण कराया जाएगा। कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने जिले में प्रगतिरत सभी प्रधानमंत्री आवास योजना के आवास निर्माण कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कराने के निर्देश देते हुए जिले में हितग्राहियों के मैप जाब कार्ड के आधार पर प्रत्येक हितग्राही की लंबित मजदूरी हेतु शेष सभी दिवस के मास्टर रोल शीघ्र जारी किए जाने के निर्देश दिए हैं। सभी ग्राम पंचायतों में वर्षा जल संरक्षण के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कलेक्टर रोक्तिमा ने भूजल पुनर्भरण एवं प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन से जुड़े प्रत्येक कार्य को अविलंब शुरू करने संबंधी निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत जिले में स्वीकृति अनुसार रिचार्ज शाफ्टए इंजेक्शन वेलए पर्कोलेशन टैंक एवं स्ट्रैगरड ट्रेंच कार्यों को प्राथमिकता देते उन्होने कहा है कि जल दूत ऐप से प्राप्त डाटा का एनालिसिस करे जहां जल स्तर कम हुआ है वहां शासकीय भवनों हेतु रूफ वाटर हार्वेस्टिंग स्वीकृत किया जाए।
बारिश के दौरान स्वीकृत आंगनबाड़ी केंद्रए मुक्तिधाम एपीडीएस भवन, स्कूल किचन शेड एवं ग्रामीण स्व.सहायता समूहों हेतु आजीविका शेड निर्माण जैसे कार्यो में अभिसरण की प्राथमिकता रखते हुए कार्यों की स्वीकृति के प्रस्ताव तैयार कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत चयनित ग्राम पंचायतों में स्वच्छता संबंधी कार्यों को अभिसरण से पूरा कराए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। जिले की हरीतिमा को बचाए रखने के लिए सीएलएफ के माध्यम से पौधरोपण, ट्रीगार्ड निर्माण से फेंसिंग कराए जाने तथा प्रत्येक सीएलएफ के माध्यम से कम से कम 50 हजार फलदार पौधों का उत्पादन कार्य देने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश देते हुए रोक्तिमा ने कम से कम 6 हेक्टेयर भूमिखंड चयनित कर न्यूनतम चार स्थानों पर वृहद स्तर पर रेशम कीट उत्पादन करने हेतु पौधारोपण कार्य प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। यह प्राथमिकता क्रम रोजगार सृजनए जल संरक्षण एवं ग्रामीण विकास को गति देने में सहायक होगा।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





