छत्तीसगढ़
श्रृंगवरपुकोटा-बोड्डवारा के बीच दूसरी रेललाइन का कार्य जारी
jantaserishta.com
25 May 2023 7:17 PM IST

x
फाइल फोटो
छग
बिलासपुर। रेलवे द्वारा बुनियादी ढांचे के विकास नवाचार, नेटवर्क क्षमता में विस्तार, माल ढुलाई विविधीकरण तथा अधोसंरचना विकास हेतू विभिन्न कार्य किए जा रहे है जिससे यात्री सुविधाओं के साथ साथ रोजगार के अवसर को भी बढ़ावा मिलेगा ।
इस कड़ी में दिनांक 26 से 30 मई, 2023 तक पूर्वी तट रेलवे वाल्टेयर रेल मंडल के श्रृंगवरपुकोटा-बोड्डवारा के बीच दूसरी रेललाइन का कार्य किया जायेगा ।
इस कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली दो ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा । जिसका विवरण इस प्रकार हैः-
रद्द होने वाली गाडियां:-
1) दिनांक 26 से 29 मई, 2023 तक विशाखापटनम से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08528 विशाखापटनम-रायपुर स्पेशल रद्द रहेगी ।
2) दिनांक 27 से 30 मई, 2023 तक रायपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08527 रायपुर- विशाखापटनम स्पेशल रद्द रहेगी ।
दूसरी लाइन के बनने से गाडियों की समयबद्धता एवं गति में तीव्रता आयेगी तथा क्षमता मे विस्तार होने से यात्री सुविधाओं के लिए उन्नत एवं बेहतर कार्य किया जा सकेगा । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे यात्रियों से सहयोग कि अपील करती है । वर्तमान में होने वाली यह असुविधा भविष्य में व्यापक सुविधाओं का आधार बनेगी
Tagsश्रृंगवरपुकोटा-बोड्डवारारेललाइनबिलासपुरछत्तीसगढ़श्रृंगवरपुकोटा-बोड्डवारा के बीच दूसरी रेललाइन का कार्यShringvarpukota-BoddwararaillineBilaspurChhattisgarhwork of second rail line between Shringvarpukota-Boddwara
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





