छत्तीसगढ़

पटवारी दफ्तरों में कामकाज आज से शुरू, स्टूडेंट्स और किसानों को मिलेंगी राहत

Nilmani Pal
16 Jun 2023 3:10 AM GMT
पटवारी दफ्तरों में कामकाज आज से शुरू, स्टूडेंट्स और किसानों को मिलेंगी राहत
x

रायपुर। आम जनता के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। प्रदेश में पटवारी संघ की हड़ताल खत्म हो गई है। अनिश्चितकालिन हड़ताल पर बैठे राजस्व पटवारी संघ ने अपना हड़ताल स्थगित कर लिया है। देर रात सीएम हाउस में मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद निशर्त हड़ताल वापस ले ली। आपको बता दें कि राज्यभर के करीब 5700 पटवारी पिछले एक महीने से हड़ताल पर थे।

सरकार ने पटवारियों पर एस्मा भी लगाया था। तीखे तेवरों के बाद पटवारियों को हड़ताल वापस लेनी पड़ी। पटवारी संघ के अध्यक्ष भागवत कश्यप ने कहा कि राजस्व से जुड़े जनता के सारे काम प्रभावित हो रहे थे। इस कारण हड़ताल स्थगित की गई है। उन्होंने आगे कहा कि इससे पहले छत्तीसगढ़ राज्य अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा के साथ पटवारियों और सचिव स्तर की बातचीत हुई थी।

नतीजा ये हुआ कि राजस्व का पूरा कामकाज ठप पड़ गया था। इनके हड़ताल पर जाने की वजह से सीमांकन, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र नहीं बन रहे थे। अब शुक्रवार यानी आज से राज्यभर के पटवारी काम पर वापस लौट जाएंगे। हड़ताल खत्म करने बाद पटवारी संघ ने सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात की। पटवारी संघ पिछले एक महीने से हड़ताल पर था। सरकार ने एस्मा लगाया, लेकिन पटवारियों पर कोई असर नहीं हो रहा था।

Next Story