छत्तीसगढ़

7 वर्ष से लापता लकड़ी को वीडियो कॉल से ढूंढ निकाला, कोरिया पुलिस की अनूठी पहल

jantaserishta.com
21 Sept 2021 6:59 PM IST
7 वर्ष से लापता लकड़ी को वीडियो कॉल से ढूंढ निकाला, कोरिया पुलिस की अनूठी पहल
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कोरिया। जिला पुलिस द्वारा बीते 02 माह में कई प्रकार की कार्यवाहीयां की जा रही है। आज थाना मनेन्द्रगढ़ टीम द्वारा कोरिया पुलिस की नई पहल के मद्देनजर थाना में बीते 7 साल से लापता लड़की को मनेन्द्रगढ़ टीम द्वारा अपनी सूझबूझ से पुलिस ने ढूढ निकाला। लापता लड़की की पिता के रिपोर्ट पर 07 वर्ष से लड़की की हरसंभव तलाश जारी थी, जिसपर वर्तमान थाना प्रभारी मनेन्द्रगढ़ सचिन सिंह और उनकी टीम ने सफलता हासिल कर लिया है।

लापता लड़की को वीडियो कॉल के माध्यम से लड़की के पिता से बात कराई गई, बात करते वक्त पिता और बेटी भावुक हो गए, बेटी के बच्चो को देखकर पिता के चहरे पर खुशी नजर आई और उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया है। पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष कुमार सिंह ने थाना प्रभारी और उनकी टीम को बधाइयाँ दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story