छत्तीसगढ़

महिला सुरक्षा अभिव्यक्ति जागरूकता सप्ताह जारी, महिला सम्बंधित अपराधों की दी जानकारी

Shantanu Roy
9 March 2022 9:03 PM IST
महिला सुरक्षा अभिव्यक्ति जागरूकता सप्ताह जारी, महिला सम्बंधित अपराधों की दी जानकारी
x
छत्तीसगढ़

धमतरी। महिला सुरक्षा अभिव्यक्ति जागरूकता सप्ताह के दूसरे दिन लालबगीचा,हटकेश्वर के महिलाओं को ऑनलाईन,सायबर ठगी के संबंध में दी गई जानकारी। अभिव्यक्ति ऐप के संबंध में मोबाईल में डाउनलोड एवं पंप्लेट बांटकर दी गई जानकारी पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शक्ति टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को लगातार किया जा रहा है जागरूक पुलिस अधीक्षक धमतरी प्रशांत ठाकुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल एवं डीएसपी.आईयूसीएडब्लू सारिका के मार्गदर्शन में एवं शक्ति टीम प्रभारी रीना नीलम कुजूर एवं टीम द्वारा आज दिनांक 09/03/2022 को लालबगीचा, हटकेश्वर वार्ड के महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा एवं उनकी शिकायतों का त्वरित निराकरण के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय नया रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा प्रारंभ किए गए अभिव्यक्ति ऐप के बारे में जानकारी दी गई। अभिव्यक्ति ऐप महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु विशेष रूप से बनाया गया है।


इस एप्लीकेशन में महिलाएं, बालिकाएं अपनी समस्या ऑनलाइन दर्ज करा सकती हैं,साथ ही ऑनलाइन अपनी शिकायतों के निराकरण का स्टेटस भी देख सकती हैं। महिलाओं एवं बच्चों को सायबर सुरक्षा एवं छेड़छाड़ ,पोक्सो एक्ट,पिड़ित क्षतिपूर्ति योजना एवं घरेलू हिंसा के बारे में जानकारी दी गई। महिलाओं को सुरक्षा संबंधी अभिव्यक्ति ऐप के बारे में जानकारी देकर ऐप डाउनलोड कराया गया एवं पंपलेट वितरण किया गया। शक्ति टीम द्वारा प्रतिदिन अलग अलग जगहों पर पंप्लेट बांटकर महिलाओं, एवं बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है।

Next Story