छत्तीसगढ़
महंगाई को लेकर केंद्र के विरोध में आंदोलन करेगी महिला कांग्रेस
jantaserishta.com
16 Feb 2021 5:11 AM GMT

x
अकिफ फरिश्ता
रायपुर (जसेरि)। महंगाई और पेट्रोल जल के बढ़ते दाम को लेकर महिला कांग्रेस आंदोलन करेगी। यह फैसला सोमवार को महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया। प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय शंकर नगर स्थित राजीव भवन में महिला कांग्रेस की प्रभारी सूनिता सहरवात, प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम की उपस्थिति में महिला कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में सबसे पहले केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन पर चर्चा हुई।
महिला कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी ने किसान आंदोलन का समर्थन किया और किसान के साथ केंद्र सरकार के रवैये की निंदा की। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य फूलोदेवी नेताम ने कहा कि 26 जनवरी को लाल किले में जो कुछ भी हुआ, वह किसानों को बदनाम करने और उनके आंदोलन को खत्म करने की साजिश थी। बैठक में महिला कांग्रेस प्रभारी सुनिता सहरावत ने महंगाई का मुद्दा उठाते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने में पूरी तरह से विफल है।
22 को जिला स्तरीय, 25 को प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन होगा
महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने बताया कि महिला कांग्रेस 22 फरवरी को सभी मिलों में मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। इसके बाद 25 फरवरी को रायपुर में प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन में शाहमल होने के लिए सभी बलॉक और जिलों से महिला कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रायपुर आएंगे। राजपूत ने यह भी बताया कि प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन भी किया जाएगा।

jantaserishta.com
Next Story