छत्तीसगढ़

गवर्नमेंट जीएनएम ट्रेनिंग सेंटर में हुआ महिला जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम

Nil dhankar
18 March 2023 8:32 AM IST
गवर्नमेंट जीएनएम ट्रेनिंग सेंटर में हुआ महिला जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम
x

कांकेर। अभिव्यक्ति महिला जागरूकता सप्ताह’’ कार्यक्रम के चतुर्थ दिवस govt GNM training center imalipara* में महिलाओं में सुरक्षा,जागरूकता बढ़ाने एवं सशक्तिकरण हेतु विभिन्न विषयों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर द्वारा सवाल जवाब की शैली में उपस्थित छात्राओं एवं महिला स्टॉप से जागरूकता संबंधी रोचक सवाल पूछे गए तथा उपस्थित महिलाओं छात्राओं ने उसके जवाब सुनकर अपनी जिज्ञासा को शांत किया, साथ ही साइबर सिक्योरिटी सेफ्टी टिप्स के बारे में बड़े रोचक तरीके से महिलाओं को जानकारी देकर जागरूक किया गया.

विश्व तंबाकू निषेध दिवस होने के कारण नशा मुक्ति संबंधी विभिन्न विषयों पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। डीएसपी मेखलेंद्र प्रताप सिंह ने महिला जागरूकता संबंधी अपने वक्तव्य में बताया कि महिलाएं आदिकाल से हमेशा ही अग्रणी भूमिका में रहे हैं किंतु समय के बदलाव के साथ ही बार-बार उन्हें एहसास दिलाए गया की वे कमजोर है, इसी की परिणति है कि आज महिला जागरूकता कार्यक्रम करने की जरूरत पड़ रही है।

महिलाओं के विभिन्न कानूनी संबंधी अधिकार तथा अभिव्यक्ति ऐप के बारे में उपनिरीक्षक दयालु राम साहू द्वारा जानकारी दिया गया,, नशे की रोकथाम थीम पर जीएनएम की छात्राओं के लिए रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजन किया गया जिसमें प्रतिभागियों को प्रथम द्वितीय तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया,,l कार्यक्रम में महिला जागरूकता टीम के निरीक्षक शशि कला उईके निरीक्षक मनोरमा कुर्रे निरीक्षक महेश प्रधान साइबर सेल, सहायक उपनिरीक्षक तेजु राम रावत यातायात शाखा,, डॉ अरविंद को राम, डॉ विनोद वैद्य जिला सलाहकार, डॉ मुकेश जैन, श्रीमती उषा सिन्हा अधिवक्ता, प्रदीप सिंह सामाजिक कार्यकर्ता, नशा मुक्ति अभियान, अनीता ठाकुर नशा मुक्ति केंद्र, कुमारी भामिनी साहू एनजीओ कार्यकर्ता आदि ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में महिलाओ आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रयास किया। कार्यक्रम के अंत में सरला जैन संस्था प्रमुख अतिथियों का आभार व्यक्त कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा किया।

Next Story