छत्तीसगढ़

बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं ने ITBP और CAF जवानों को बांधी बांधी

Nil dhankar
11 Aug 2022 4:42 PM IST
बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं ने ITBP और CAF जवानों को बांधी बांधी
x

राजनांदगांव। जिले में बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं और अन्य महिलाओं ने पुलिस, ITBP और CAF (छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स) के जवानों को राखी बांधी। आज पुलिस लाइन में रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। भाई-बहन के स्नेह के इस पावन पर्व पर सुरक्षाबल के सैकड़ों जवान यहां मौजूद थे।

पुलिस क्वार्टर की महिलाओं और बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने जवानों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और सुरक्षा का वचन लिया। उन्होंने जवानों के माथे पर तिलक लगाया, मिठाई खिलाई और इन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं। महिलाओं ने जवानों की समृद्धि और सुरक्षा की कामना की। पुलिस और सुरक्षाबल के जवान इस मौके पर बेहद खुश दिखे। राखी बंधवाने के बाद उन्होंने इन बहनों को हमेशा खुश रहने का आशीर्वाद दिया। रक्षाबंधन के त्योहार पर हर साल भाजपा महिला मोर्चा, विभिन्न संगठन और पुलिस क्वार्टर में रहने वाली महिलाएं जवानों को राखी बांधती हैं।


Next Story