छत्तीसगढ़

जेवर-बर्तन चमकाने वाली महिलाओं ने किया लाखों का जेवर पार, जांच में जुटी पुलिस

Shantanu Roy
23 April 2022 2:07 PM GMT
जेवर-बर्तन चमकाने वाली महिलाओं ने किया लाखों का जेवर पार, जांच में जुटी पुलिस
x
छग

सुकमा। छत्‍तीसगढ़ के सुकमा जिले में महिलाओं का एक गिरोह ठगी करने का काम कर रहा है। अलग-अलग जगहों पर जेवर और बर्तन साफ करने का दावा करनी वाली महिलाएं जेवर लेकर फरार हो गईं और इस गिरोह की शिकार हुईं करीब एक दर्जन महिलाएं अब पछता रही हैं। बता दें कि जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण इलाकों की महिलाएं इस गिरोह की बातों में आकर ठगी का शिकार हुई हैं। मामले के संबंध में पुलिस का कहना है कि टीम बनाकर ठग महिलाओं को जल्‍द पकड़ा जाएगा।

पीड़ित महिलाओं के अनुसार दोरनापाल, केरलापाल, चिकपाल, रामाराम समेत जिले के ग्रामीण इलाकों में लाखों के आभूषण ले गए हैं। इधर ठगी का एहसास होने के बाद पीड़ित महिलाएं चोरों की तलाश में जिले के अलग-अलग इलाकों में तलाशी में निकल गई है। शातिर महिलाओं के समूह ने उन्हें बड़ी ही चालाकी से ठगा, जिसके बारे में उन्हें बाद में आभास हुआ। अब शातिर महिलाओं का समूह पकड़ से दूर है। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि उक्त गिरोह ने पहले भरोसा जीता उसके बाद ठगी को अंजाम दिया। रविवार 17 मई से गुरूवार 21 मई तक गिरोह की महिलायें उनके घर आई।
ठगी का शिकार हुईं ग्रामीण महिलाएं
पहले शातिर महिलाओं ने गांव की महिलाओं को अपने विश्वास में लिया। उन्हें अपने चांदी के पुराने गहनों के बदले नए देने का वादा किया। जिस पर कुछ महिलाओं के गहने लेकर अगले दिन उन्हें वापस नए दे दिए। यह सिलसिला लगातार एक सप्ताह तक चलता रहा। इसके साथ एक टिफिन डब्बा भी गिफ्ट के रूप में दिया। इस तरह करीब चार दिन तक महिलायें अलग-अलग घरों में जाकर लोगों को भरोसा जीता और लोगों को पुराने आभूषण के बदले नए आभूषण देने लगीं।
जब लोगों को महिलाओं पर पूरा भरोसा हो गया तो उनसे सोने और चांदी के आभूषण साफ कर लौटाने के नाम पर ले लिये। फिर क्या था पैसों के लालच बढ़ाते हुए उक्त गिरोह ने महिला के सोने के झुमके, गले का हार और पायल सफाई करने के लिए लेकर फरार हो गये। इधर 2-3 दिन तक जब ये महिलाएं वापस नहीं आई तो लोगों को ठगी का एहसास हुआ।
पहले विश्वास में लिया फिर सोना लेकर हुई फरार
जिला मुख्यालय के मस्तान पारा में कुछ अज्ञात महिलाएं जेवर साफ करने के लिए घर-घर घूम रही थी। 20 अप्रेल को ये महिलाएं साफ करने के नाम पर थोड़ा जेवर ले गई थी और साफ कर वापस लौटा दिया। लेकिन 22 अप्रेल को फिर आई और सोना साफ करने के लिए अपने साथ ले गई लेकिन फिर लौट कर वापस नही आई।
एसपी ने कहा कि: एसपी सुनील शर्मा ने बताया कि ऐसी शिकायत मिली है जिसके बाद एक टीम गठित की गई है। और पीड़ितों से चर्चा व सीसी कैमरों की मदद से उन महिलाओं को पकड़ा जाएगा।
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story