छत्तीसगढ़

महिलाओं ने शराब कोचियों को सिखाया सबक, अड्डे को आग से फूंका

Nil dhankar
19 Jan 2025 2:28 PM IST
महिलाओं ने शराब कोचियों को सिखाया सबक, अड्डे को आग से फूंका
x
छग

कोरबा। जिले के आदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा में महिलाओं ने शराब से भरे दर्जनों जरीकेन जलाकर नष्ट कर दिए और महुआ पास को भी खत्म किया। महिलाओं ने पहले उरगा पुलिस को सूचित किया और फिर अवैध शराब निर्माण स्थल पर धावा बोल दिया।

कलमीभाठा मोहल्ले में पुलिस की मौजूदगी में स्व सहायता समूह की महिलाओं ने ये कार्रवाई की है। महिलाओं ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि वे गांव में अवैध शराब का निर्माण और बिक्री बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगी।

स्थानीय निवासियों के मुताबिक, लंबे समय से चल रही इस अवैध गतिविधि से गांव का माहौल बिगड़ रहा था। शराब के नशे में लोग घरों में मारपीट और गाली-गलौज कर रहे थे। युवा पीढ़ी भी नशे की गिरफ्त में आ रही थी।

Next Story