छत्तीसगढ़

राणी सती के मंगलपाठ में झूम उठी महिलाएं...

Nilmani Pal
6 April 2022 4:32 AM GMT
राणी सती के मंगलपाठ में झूम उठी महिलाएं...
x

दुर्ग। दुर्ग के 12 वे वार्षिकोत्सव एवं चैत्र नवरात्र पर्व के आज चौथे दिवस दादी राणी सती जी के मंगलपाठ का आयोजन किया गया जिसमें भारी मात्रा में चुनरी वाली साड़ी पहनकर महिलाएं मां दुर्गा मंदिर आये, और भजनों की प्रस्तुति में ख़ूब झूमे.. दादी आई है, मेरी मैया मेरे घर आई रे', 'आज है दादी अमावस्या', 'श्रीराणी सती दादी की जय', 'दे दे थोड़ा प्यार दादी' जैसे भक्ति भजनों पर महिलाएं जमकर झूमी। मौका था- दादी परिवार सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर महिला समिति द्वारा आज दिनाँक 5 अप्रैल को आयोजित राणी सती दादीजी के मंगलपाठ का।

महोत्सव में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध भजन सम्राट हरीश शर्मा एवं साँवरे ग्रुप भाटापारा ने अमृतवाणी से श्रद्धालुओं को कथामृत का रसपान कराया गया। मंगल महोत्सव में महिलाओं ने भी दादी का मंगल पाठ किया। मंगल पाठ के दौरान दादीजी के जन्म प्रसंग के दौरान कई श्रद्धालुओं ने उपहार के रूप में चाकलेट, खिलौने, मिठाइयां, लड्डू व अन्य वस्तुएं बांटी एवं शिक्षा की रस्म में सभी उपस्थित छोटे छोटे बच्चों को कॉपी पेन का वितरण किया गया, कथा में दादी जी के विवाह रस्म अजोजक समित्ति की महिलाओं ने सभी उपस्थित महिलाओं को मेहदी एवं हल्दी लगाई और सती होने तक की सभी रस्मों का मंचन किया गया। जन्मोत्सव के दौरान बधाइयां लेने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं व कन्याएं उमड़ी। महोत्सव में अखंड ज्योत, जन्मोत्सव, बधाई उत्सव, विवाह उत्सव, मुकलावा उत्सव व महाप्रसादी आकर्षण का केंद्र रहा।

कार्यक्रम में मंजू अरुण वोरा, सरिता शर्मा, किरण शर्मा, अनित अग्रवाल, चंचल शर्मा, संगीता शर्मा, नीलू पण्डा, प्रभा शर्मा, प्रज्ञा शर्मा,अर्चला शर्मा, प्रेमलता शर्मा, गायत्री शर्मा, अनिता शर्मा, मनोरमा शर्मा, सुमन शर्मा, इंदु भूतड़ा, सरोज जोशी, अनिता शर्मा, सारिका शर्मा, ममता टावरी, इशिता शर्मा , श्रद्धा भूतड़ा, मंजू राठी, बरखा राठी, सीमा शर्मा, मधु शर्मा, मनीषा राठी, एवं सैकड़ो महिलाएं उपस्थित हुए.

Next Story