छत्तीसगढ़

Budget 2024: छत्तीसगढ़ की महिलाओं ने कहा- बजट अच्छा, लेकिन कम हो महंगाई

jantaserishta.com
23 July 2024 3:23 PM IST
Budget 2024: छत्तीसगढ़ की महिलाओं ने कहा- बजट अच्छा, लेकिन कम हो महंगाई
x
देखें वीडियो.
रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट आ चुका है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को संसद में बजट पेश किया। बजट में महिलाओं के लिए 3 लाख करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।
आम बजट का बेसब्री से इंतजार हर वर्ग का व्यक्ति कर रहा था। बजट को लेकर छत्तीसगढ़ की महिलाओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। वर्षा ठाकुर ने कहा कि सरकार इस बार अच्छा बजट लेकर आई है, लेकिन महंगाई पर नियंत्रण करना जरूरी है। रसोई गैस का दाम बहुत बढ़ गया है, इसके दाम में कमी होनी चाहिए। दाल, आटा, चावल तेल जैसी खाने-पीने की चीजों की कीमतें भी कम होनी चाहिए। महंगाई कम होगी तो हम अपने जीवन को बेहतर बना सकेंगे।
मनीषा कुर्रे ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद हमें मोदी सरकार से काफी उम्मीदें थी। हमें उम्मीद थी कि इस बार बजट में महिलाओं के लिए कुछ विशेष किया जाएगा। साथ ही महंगाई में भी कमी आएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सरकार को महिलाओं के लिए कोई नई योजना लानी चाहिए थी। हमें सरकार से उम्मीद है कि भविष्य में वो महिलाओं के लिए कुछ बेहतर करेगी। महेश्वरी साहू ने भी सरकार से महंगाई कम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बजट बहुत अच्छा है, लेकिन महिलाओं को महंगाई के इस दौर में घर चलाना पड़ता है। इसलिए घरेलू गैस और खाद्य सामग्री की कीमतों में कमी होनी चाहिए।
बता दें कि केंद्र सरकार ने बजट 2024 में महिलाओं के विकास के लिए तीन लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया है। साथ ही कई योजनाओं का भी ऐलान किया है। सरकार ने 20 लाख युवतियों को कौशलयुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
इसके अलावा महिलाओं के नाम पर प्रॉपर्टी खरीदने पर रजिस्ट्री के दौरान लगने वाली स्टाम्प ड्यूटी पर राहत देने की घोषणा भी की गई है। सरकार ने महिलाओं को नौकरी के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हो, इसका भी ध्यान रखा है। इसके लिए कार्यस्थल पर छोटे बच्चों की देखभाल के लिए क्रेच बनाने का ऐलान किया गया है।
वित्त मंत्री सीतारमण ने अपने बजट भाषण के दौरान विकसित भारत के लिए मोदी सरकार की 9 प्राथमिकताएं भी बताईं है। जिनमें कृषि क्षेत्र में उत्पादकता और लचीलापन, रोजगार एवं कौशल, समावेशी मानव संसाधन विकास एवं सामाजिक न्याय, विनिर्माण एवं सेवाएं, शहरी विकास, ऊर्जा संरक्षण, अवसंरचना, नवाचार अनुसंधान एवं विकास, नई पीढ़ी के सुधार शामिल हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story