छत्तीसगढ़

मोदी सरकार में महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं : कांग्रेस

HARRY
14 Aug 2021 9:30 AM GMT
मोदी सरकार में महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं : कांग्रेस
x

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि न सदन के बाहर,न सदन के अंदर, मोदी सरकार में महिलाएं कहीं सुरक्षित नहीं। संसद में जिस प्रकार से छत्तीसगढ़ की दो महिला सांसदों,एक आदिवासी वर्ग की फूलोदेवी नेताम और पिछड़ा वर्ग की छाया वर्मा पर भाजपा के पुरूष सांसदों ने और मार्शलों ने हमला किया वह बेहद और शर्मनाक है। छत्तीसगढ़ की महिला सांसदों का यह अपमान छत्तीसगढ़ के लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे। घूसे बरसाए गए, इन महिला सांसदों पर धक्का देकर गिराया गया।

छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता इस बर्बरता और असंसदीय आचरण को उचित साबित करने के लिए राजधानी रायपुर में प्रेस कांफ्रेंस करते हैं, इससे ज्यादा शर्मनाक और क्या हो सकता है? प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा के सांसदों ने और संसद के मार्शलों ने छत्तीसगढ़ की नारी शक्ति का और छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपराओं का अपमान किया है। संस्कारी प्रदेश छत्तीसगढ़ है इस पर कोई असहमति नहीं हो सकती ह,लेकिन संसद में जो कुछ भी हुआ उससे तो संस्कार टूटे हैं। शैलेश ने भाजपा को चुनौती दी है कि 10 सेकंड का फुटेज जारी करने के बजाय पूरे घटनाक्रम का फुटेज जारी करने का साहस दिखाएं, ताकि सच्चाई सबके सामने आ सके।


Next Story