छत्तीसगढ़

विरोध में महिला और लड़कियों ने किया डांस, कलेक्ट्रेट में होता रहा हंगामा

Nilmani Pal
8 Nov 2022 5:26 AM GMT
विरोध में महिला और लड़कियों ने किया डांस, कलेक्ट्रेट में होता रहा हंगामा
x

अंबिकापुर। अंबिकापुर में प्रशासन का एक फैसले का अनोखा विरोध देखने को मिला। यहां महिलाएं और लड़कियां पारंपरिक उरांव नृत्य करते करते कलेक्ट्रेट पहुंची और फैसले का विरोध जताया। इसके अलावा उन्होंने उरांव नृत्य के अभ्यास के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी। उधर, आस-पास के लोग भी महिलाओं के इस अनोखे विरोध प्रदर्शन को देखते रह गए।

दरअसल, शहर में ईसाई आदिवासी महासभा की तरफ से 8 नवंबर को उरांव नृत्य के जरिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का आयोजन किया जाना था। मगर इसे लेकर मूल आदिवासी समाज ने आपत्ति जता दी। जिसके बाद प्रशासन ने इस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया था। फैसला हुआ कि आने वाले समय में इस कार्यक्रम को आयोजित किया जाएगा। उसे लेकर अभी फैसला लेना बाकी है। इधर, इसी बात को लेकर ईसाई आदिवासी महासभा नाराजगी है। इसलिए सोमवार को बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं-युवती और पुरुष रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। उस दौरान महिलाएं पारंपरिक कपड़ों में उरांव नृत्य करती दिखीं। सभी झुंड बनाकर एक साथ डांस कर रही थीं।

Next Story