छत्तीसगढ़
महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने की रथयात्रा महापर्व की पूजा-अर्चना
Shantanu Roy
27 Jun 2025 7:32 PM IST

x
छग
Surajpur. सूरजपुर। सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर स्थित प्रभु श्री जगन्नाथ मंदिर में आज भव्य रथयात्रा महापर्व का शुभारंभ विधि-विधान से किया गया। इस पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने मंदिर में पहुंचकर महाप्रभु श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुख, शांति व समृद्धि की मंगलकामना की। मंत्री रजवाड़े ने इस अवसर पर कहा, "रथयात्रा केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि यह हमारी संस्कृति, संस्कार और आस्था का जीवंत प्रतीक है, जो हमें प्रभु के चरणों से जोड़ता है। भगवान श्री जगन्नाथ की कृपा सभी पर बनी रहे।"
नीलांचल-निवासाय नित्याय परमात्मने।
— Laxmi Rajwade (@LaxmiRajwade21) June 27, 2025
बलभद्र-सुभद्राभ्याम् सह जगन्नाथाय ते नमः॥
आज सूरजपुर जिला के बिश्रामपुर स्थित प्रभु श्री जगन्नाथ मंदिर में आज भव्य रथयात्रा महापर्व का शुभारंभ हुआ। इस पावन अवसर पर महाप्रभु श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा की विधिवत पूजा-अर्चना कर… pic.twitter.com/mSjMSYNVIf
पूजा के पूर्व उन्होंने मंत्रोच्चार के साथ नमन किया
"नीलांचल-निवासाय नित्याय परमात्मने।
बलभद्र-सुभद्राभ्याम् सह जगन्नाथाय ते नमः॥"
इस अलौकिक आयोजन में प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी, भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, श्रद्धालु और भक्तजन उपस्थित रहे। रथयात्रा के दौरान पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण व्याप्त रहा।
Tagsरथयात्रा सूरजपुरजगन्नाथ मंदिरलक्ष्मी रजवाड़ेपूजा अर्चनाधार्मिक उत्सवजगन्नाथ भगवानSurajpur Rath YatraJagannath TempleLaxmi RajwadeReligious CelebrationLord JagannathCultural Festivalछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





