छत्तीसगढ़
भैयाथन में महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने तिरंगा रैली में दी एकता और देशभक्ति का संदेश
Shantanu Roy
10 Aug 2025 6:53 PM IST

x
छग
Bhatgaon. भटगांव। स्वतंत्रता दिवस से पूर्व राष्ट्रध्वज के सम्मान और देशभक्ति की भावना को प्रबल करने के उद्देश्य से भटगांव विधानसभा अंतर्गत भैयाथन में मंडल स्तरीय तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर उपस्थित जनसमूह को राष्ट्रध्वज के गौरव और एकता के संदेश से प्रेरित किया। मंत्री रजवाड़े ने अपने उद्बोधन में कहा, “तिरंगा केवल हमारे राष्ट्र की पहचान ही नहीं, बल्कि यह हमारी एकता, अखंडता और स्वतंत्रता का अमर प्रतीक है। यह हमें उन बलिदानों की याद दिलाता है, जिनके कारण आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं।” उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे न केवल 15 अगस्त के अवसर पर, बल्कि हर अवसर पर तिरंगे का सम्मान करें और इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनाए रखें।
आज भटगांव विधानसभा अंतर्गत भैयाथन में आयोजित मंडल स्तरीय तिरंगा रैली में सम्मिलित होकर राष्ट्रध्वज के सम्मान और गौरव का संदेश दी।
— Laxmi Rajwade (@LaxmiRajwade21) August 10, 2025
तिरंगा केवल हमारे राष्ट्र की पहचान ही नहीं, बल्कि हमारी एकता, अखंडता और स्वतंत्रता का अमर प्रतीक है।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम… pic.twitter.com/jqlwNQxiTk
कार्यक्रम के दौरान रैली में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा और महिलाएं शामिल हुईं। रैली में तिरंगे के साथ भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण गूंज उठा। सभी प्रतिभागियों ने देशभक्ति गीतों और नारों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम का जोश प्रकट किया। इस मौके पर छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील साहू, जनपद उपाध्यक्ष राजीव प्रताप सिंह, भाजपा नेता शीतल गुप्ता सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। मंच से वक्ताओं ने तिरंगे के महत्व, स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और देश की अखंडता में नागरिकों की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। मंत्री रजवाड़े ने रैली के समापन अवसर पर कहा कि आजादी के अमर वीरों के बलिदान को हमें कभी नहीं भूलना चाहिए। “तिरंगा हमें यह याद दिलाता है कि देश की स्वतंत्रता, अखंडता और गौरव की रक्षा करना हर भारतीय का कर्तव्य है,” उन्होंने कहा। साथ ही, उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं और समाज में एकता, भाईचारे और सद्भावना को बढ़ावा दें।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





