
x
छत्तीसगढ़
डभरा: ग्राम कटौद घटोई जलाशय के पास महिला का कंकाल मिला है। शरीर के अंग अलग अलग हो गया है। सिर और धड का हिस्सा भी अलग अलग मिला है। जलाशय के पास कंकाल मिलने से गांव और आसपास क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। आशंका है कि कंकाल होली के दिन से लापता गांव के ही महिला की हो सकती है। मामला डभरा थाना का है।
थाना क्षेत्र के कटौद गांव घटोई जलाशय के पास गड्ढे में एक महिला की हत्या कर उसके शव को दफनाया गया था। उसका कुछ अंग बाहर दिख रहा था। बुधवार को जब ग्रामीणों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर डभरा थाना प्रभारी एवं प्रशिक्षु डीएसपी चंद्रहास सिन्हा स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर फारेंसिक और डाग स्क्वायड के टीम को बुलाया गया। गड्ढे से महिला के कंकाल को बाहर निकाला गया। जिसमें सिर और धड़ अलग अलग हो गया था। मौके पर महिला के कपडे भी जले हालत में मिली है।
गांव में चर्चा है कि महिला का कंकाल गांव की ही एक महिला की हो सकती है क्यों कि मार्च महीने में होली के दिन से वह गायब हो गई थी। महिला के स्वजन ने महिला के गुमशुदा होने की सूचना थाने में भी दी थी। फिलहाल पुलिस मामले में सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। इस मामले को लेकर गांव में और आसपास क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। पुलिस गांव के कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी चंद्रहास सिन्हा का कहना है कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Tagsसीजी न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़डभराकटौद घटोई जलाशयजलाशयमहिला का कंकालCG NewsChhattisgarh NewsDabhraKatod Ghatoi ReservoirReservoirWoman's skeleton
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





