छत्तीसगढ़

अज्ञात वाहन ने महिला के सिर को कुचला, मौत

Shantanu Roy
9 March 2024 6:46 PM IST
अज्ञात वाहन ने महिला के सिर को कुचला, मौत
x
छग
तुमगांव। तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कांपा के पास सड़क हादसे में अज्ञात महिला की मौत हो गई. महिला का सिर धड से अलग होकर छत विछत अवस्था में पड़ा था. पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई थी. मर्ग जांच पर पाया गया कि अज्ञात महिला उम्र करीब 50-60 साल 5 मार्च को रात्रि करीब 10:10 बजे एनएच 53 रोड कांपा चौंक के पास अज्ञात वाहन के चालक द्वारा अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर एक्सीडेंट करने से सिर धड से अलग होकर कुचला गया, जिससे मौके पर ही महिला की मौत हो गयी. जिस पर थाना तुमगांव में मर्ग कायम किया गया था। जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध धारा 304 ए भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया है।
Next Story