छत्तीसगढ़

महिला की चार उंगलियां कटी, विवाद होने पर पड़ोसियों ने तलवार से किया हमला

Nilmani Pal
19 Oct 2021 8:04 AM GMT
महिला की चार उंगलियां कटी, विवाद होने पर पड़ोसियों ने तलवार से किया हमला
x

demo pic 

छत्तीसगढ़

बिलासपुर। सरकंडा के डबरीपारा में नाली को लेकर हुए विवाद में पड़ोसियों ने महिला और उसके पति पर तलवार से हमला कर दिया। इसमें महिला की चार उंगलियां कट गई। वहीं, उसके पति के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना पर पहुंची डायल 112 व पैट्रोलिंग की टीम ने आरोपित को पकड़ लिया। वहीं, सरकंडा पुलिस ने घायलों को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस आरोपित के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर रही है।

सरकंडा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि सरकंडा के डबरीपारा में रहने वाले राजू कश्यप का पड़ोस में रहने वाले अर्जुन साहू के साथ नाली को लेकर विवाद चल रहा है। इसके कारण दोनों के बीच आए दिन विवाद होता है। वही उनके बच्चों का किसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों के परिवार आपस में पुरानी बातों को लेकर झगड़ने लगे। इसी बीच अर्जुन साहू अपने घर से तलवार ले आया। उसने तलवार से राजू के सिर पर वार कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने पर उसकी पत्नी सूरज बाई की चार उंगलियां कट गईं। फ़िलहाल पुलिस और डायल 112 की टीम ने आरोपित को पकड़ लिया। साथ ही अजुर्न साहू के कब्जे से पुलिस ने तलवार भी जब्त कर लिया है। सरकंडा पुलिस ने घायलों को अपोलो में भर्ती कराया है। वहीं, आरोपित अर्जुन के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Next Story