छत्तीसगढ़

तालाब पहुंची महिला की पैर फिसली, मौत

Nilmani Pal
28 April 2024 10:04 AM GMT
तालाब पहुंची महिला की पैर फिसली, मौत
x
छग

जांजगीर। जांजगीर-चांपा जिले में कपड़ा धोने के दौरान पत्थर से पैर फिसलने से महिला सुनीता बाई केवट (27) तालाब में गिर गई। तालाब में डूबकर उसकी मौत हो गई। महिला को तैरना नहीं आता था। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम जेवरा का है।

मृत महिला के पति अमित कुमार केवट ने बताया कि रविवार सुबह करीब 7 बजे उसकी पत्नी सुनीता तालाब में कपड़ा धोने के लिए गई थी। कपड़ा धोते हुए उसका पैर पत्थर से फिसल गया और वो तालाब के गहरे पानी में चली गई। सुनीता बाई को तैरना नहीं आता था।

इधर आसपास के लोगों ने तालाब में गिरता हुआ देखकर महिला को पानी से बाहर निकाला। उसे तुरंत इलाज के लिए पामगढ़ अस्पताल ले जाया गया। यहां जांच के बाद डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई करते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।


Next Story