छत्तीसगढ़

रेलवे ट्रैक पर मिली महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस

Shantanu Roy
24 Nov 2022 2:38 PM GMT
रेलवे ट्रैक पर मिली महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस
x
छग
रायपुर। रायपुर में रेलवे की पटरियों पर महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि, महिला ने खुदकुशी की है। फिलहाल अब तक मृतका की पहचान भी नहीं हो पाई है। पुलिस ने पटरियों से कटा हुआ शव बरामद करके आस-पास के रिहायशी इलाके में इस महिला से जुड़ी जानकारी जुटा रही है।
पूरा मामला कचना इलाके का है। यहां रेलवे फाटक से कुछ ही दूरी पर ये हादसा हुआ है। महिला आस-पास की बस्ती की रहने वाली लग रही है, हालांकि अब तक इसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस महिला की जानकारी आस-पास के थानों में भी भेज रही है ताकि कुछ सुराग हासिल हों। इससे पहले भी इसी इलाके में इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं।
Next Story