छत्तीसगढ़

महिला की पार्थिव शरीर मानवता को समर्पित, पति ने मेडिकल कॉलेज को सौंपा

Nil dhankar
18 Nov 2022 5:58 PM IST
महिला की पार्थिव शरीर मानवता को समर्पित, पति ने मेडिकल कॉलेज को सौंपा
x

भिलाई। मानवता की भलाई के लिए मरणोपरांत शारदा जैन पार्थिव काया अध्ययन हेतु मेडिकल कॉलेज को समर्पित की गई। वैशाली नगर ईडब्लुएस 329 निवासी मूलचंद जैन ने अपनी पत्नी शारदा जैन के साथ 13 साल पहले प्रनाम संस्था के अध्यक्ष पवन केसवानी की काउंसलिंग के माध्यम से देहदान की वसीयत संयुक्त रूप से जारी की थी.

तदानुसार शारदा जैन की निधन की सुचना मिलने पर प्रनाम द्वारा उनका मृत देह राजीव लोचन आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज चंदखुरी को चिकित्सा अध्ययन हेतु समर्पित करवाया गया ! देहदान से पूर्व मंत्रोच्चार और सामूहिक श्रद्धांजलि के दौरान पवन केसवानी द्वारा देहदान के नेक उद्देश्यों के बारे में प्रकाश डालते हुए जैन दंपत्ति द्वारा अनेक लोगों को देहदान हेतु प्रेरित किए जाने की जानकारी भी दी. इस मौके पर उपस्थित परिजनों में मूलचंद जैन,आनंद जैन,शिखरचन्द्र जैन,कैलाशचन्द्र जैन,एस के जैन,अरविन्द जैन,पारस जैन,सुलभ जैन,मनोज जैन,रिषभ जैन,विमल जैन,त्रिलोक जैन,दीपचंद,श्रीचंद जैन,कजोड़मस,राजेश जैन,महेश जैन,देवेन्द्र छाबड़ा,हेमंत जैन,पंकज जैन,अमरेश जैन, हरेन्द्र शर्मा एवं उपस्थित अनेक प्रबुद्धजनों की पुनीत कार्य में सहभागीता रही।

Next Story