छत्तीसगढ़
नॉनवेज विवाद के बाद महिला की जली लाश खेत में मिली, जांच में जुटी पुलिस
Shantanu Roy
22 March 2026 9:48 PM IST

x
छग
Baloda Bazar. बलौदाबाजार। जिले के पलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टीला में एक विवाहिता महिला की जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान डिलेश्वरी कुर्रे (27), पति सुरेंद्र कुर्रे के रूप में हुई है। घटना को लेकर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के पहले घर में एक पारिवारिक विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि घर में आए मेहमानों के लिए नॉनवेज बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच बहस हुई थी। नवरात्रि पर्व के चलते डिलेश्वरी ने नॉनवेज बनाने से इनकार कर दिया था, जिससे विवाद बढ़ गया।
घटना के समय मृतका का पति, सास और ससुर घर पर मौजूद नहीं थे। पति सुरेंद्र कुर्रे ने पुलिस को बताया कि वह सुबह करीब साढ़े 9 बजे अपनी बहन को उनके गांव छोड़ने गए थे। वहीं उनके माता-पिता ग्राम सीतापार में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए हुए थे। घर पर डिलेश्वरी अपने दो छोटे बच्चों के साथ थी, जिनकी उम्र 6 महीने और 4 साल बताई जा रही है। दोपहर करीब 2 बजे जब सुरेंद्र कुर्रे घर लौटे, तो उनकी पत्नी घर पर नहीं मिली। दोनों बच्चे घर में अकेले थे। इसके बाद उन्होंने आसपास खोजबीन शुरू की। इस दौरान ग्रामीणों ने जानकारी दी कि गांव के पास गंगाअमली पेड़ तालाब के पास खेत में एक महिला की जली हुई लाश पड़ी है।
सूचना मिलते ही सुरेंद्र मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव की पहचान अपनी पत्नी डिलेश्वरी के रूप में की। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। घटनास्थल पर मिट्टी के तेल के उपयोग के संकेत मिलने की बात सामने आई है, जिससे आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि परिजन और ग्रामीण घटना को लेकर संदेह भी जता रहे हैं, जिसके चलते पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर मर्ग कायम कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। साथ ही फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी बुलाया गया।
जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जिसके बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पलारी थाना के एएसआई राजेश सेन ने बताया कि फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। बताया जा रहा है कि मृतका की शादी करीब पांच साल पहले हुई थी और उसके दो छोटे बच्चे हैं। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और तनाव का माहौल है। पुलिस का कहना है कि घटना के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। आत्महत्या, हादसा या किसी अन्य कारण की पुष्टि जांच रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।
Tagsबलौदाबाजारपलारीग्राम टीलाडिलेश्वरी कुर्रेसुरेंद्र कुर्रेजली लाशमहिला मौतसंदिग्ध मौतनवरात्रिनॉनवेज विवादपति पत्नी झगड़ाखेतगंगाअमली तालाबग्रामीणसूचनाबच्चे6 महीने4 सालघरगायबखोजबीनमिट्टी तेलआत्महत्या आशंकापुलिस जांचमर्ग कायमएफएसएलपोस्टमार्टमसाक्ष्यएएसआई राजेश सेनपरिवारतनावगांवघटनाछत्तीसगढ़जांच जारीमहिला सुरक्षाBalodabazarPalarivillage TilaDileshwari KurreSurendra Kurreburnt bodywoman deathsuspicious deathNavratrinon-veg disputehusband-wife fightfarmGangaamali pondruralinformationchildren6 months4 yearshousemissingsearchkerosene oilsuicide suspicionpolice investigationinquestFSLpost-mortemevidenceASI Rajesh SenfamilytensionvillageincidentChhattisgarhinvestigation ongoingwomen safetyछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





