छत्तीसगढ़

विश्वविद्यालय के पास मिली महिला की लाश

Nilmani Pal
1 Aug 2022 10:48 AM IST
विश्वविद्यालय के पास मिली महिला की लाश
x
जांच में जुटी टीम

बिलासपुर। कोनी क्षेत्र में बिरकोना के पास अज्ञात महिला की लाश मिली है। शव दो से चार दिन पुराना होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस कपड़ों के आधार पर शव के पहचान में जुटी है। इसके लिए आसपास के थानों को भी सूचना दी गई है। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय कोनी के पास कुछ लोगों ने महिला की लाश देखी। इसके बाद कोनी के देसाई मंदिर के पास रहने वाले प्रकाश मानिकपुरी ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

इस पर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। इस बीच पुलिस ने फोरेंसिक विशेषज्ञ को भी मौके पर बुला लिया। फोरेंसिक विशेषज्ञ ने शव दो से चार दिन पुराना बताया है। मौसम के कारण चमड़ियां गलने लगी थी। पुलिस ने इसकी जानकारी आसपास के थानों को दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।

Next Story