छत्तीसगढ़
घर के पास मिला महिला का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
jantaserishta.com
29 Aug 2026 5:11 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
पेंड्रा: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही थाना क्षेत्र में एक महिला का शव घर के पास पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना कटरा धनुहारीटोला गांव की बताई जा रही है। मृतिका की पहचान हो गई है।
जानकारी के अनुसार, महिला का शव सुबह घर के नजदीक एक पेड़ पर फंदे से लटका हुआ दिखाई दिया। परिजनों ने शव देखते ही इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही मरवाही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर जांच संबंधी कार्रवाई शुरू की।
पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामले को आत्महत्या से जोड़कर देखा है, हालांकि महिला ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत की वास्तविक परिस्थितियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Tagsपेंड्रागौरेला-पेंड्रा-मरवाहीमहिला का शव लटका मिलाPendraGaurela-Pendra-Marwahiwoman's body found hanging
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





