छत्तीसगढ़

क्षत-विक्षत हालत में मिली महिला की लाश

Nilmani Pal
18 July 2022 7:26 AM GMT
क्षत-विक्षत हालत में मिली महिला की लाश
x

अंबागढ चौकी। छत्तीसगढ़ के अंबागढ चौकी में तालाब में अज्ञात महिला का अंग-भंग धड़ मिला है। महिला के शरीर से सिर, हाथ, पैर गायब हैं। इतना ही नहीं महिला की पेट पर लोहे का राड भी घुसा दिया गया है। महिला का शव अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र के गुंडरदेही में मिली है।

जानकारी मिली है, कि अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र के ग्राम गुंडरदेही में तालाब के पास एक महिला का कटा हुआ धड़ मिला है। शरीर का कुछ हिस्सा हाथ, पैर, सिर शरीर से गायब है। सुबह जब ग्रामीण नहाने के लिए तालाब पहुंचे तो महिला के शव को देखते ही पुलिस को सूचना दी। फ़िलहाल अंबागढ़ चौकी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इस घटना की जांच कर रहे हैं।


Next Story