छत्तीसगढ़

नहर से मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

jantaserishta.com
28 Sept 2026 11:42 AM IST
नहर से मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस
x
छत्तीसगढ़.
दुर्ग: दुर्ग जिले के डुंडेरा गांव के पास शनिदेव मंदिर के नजदीक तंदुला नहर में रविवार को अज्ञात महिला का शव मिला। नहर के पास से गुजर रहे लोगों की नजर पानी में पड़े शव पर गई। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही उतई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया।
महिला की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के गांवों और थानों से महिला के संबंध में जानकारी जुटा रही है। साथ ही, हाल के दिनों में इलाके से किसी महिला के लापता होने की जानकारी भी तलाश की जा रही है। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई।
आशंका है कि महिला का शव नहर में कहीं और से बहकर डुंडेरा के पास पहुंचा हो सकता है। आसपास के लोग भी महिला की पहचान नहीं कर सके हैं। पुलिस ने आसपास के जिलों में भी सूचना दी है, ताकि महिला की पहचान हो सके।
पुलिस ने अभी यह पुष्टि नहीं की है कि महिला की मौत नहर में डूबने से हुई या किसी दूसरी वजह से। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही साफ हो सकेगा। तंदुला नहर में इस महीने तेज बहाव के कारण पहले भी हादसा हो चुका है। 12 सितंबर को उतई थाना क्षेत्र के सेलूद भाठापारा में रायपुर से आए 17 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी शिवम यादव नहर के तेज बहाव में बह गए थे। अगले दिन एसडीआरएफ की टीम ने उनका शव बरामद किया था।
उस समय भी नहर में पानी का स्तर अधिक और बहाव तेज बताया गया था। दुर्ग जिले में पिछले दिनों हुई बारिश के कारण जलस्रोतों में पानी बढ़ा है। 26 सितंबर को बालोद जिले में तंदुला जलाशय के छलकने की खबर भी सामने आई थी। जलाशय में पानी की लगातार आवक के बीच तेज धार के साथ पानी बह रहा था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story