छत्तीसगढ़

महिला जिला पंचायत सदस्य ने IAS अफसर को मारने उठाया सैंडिल, लगाया यह आरोप

Deepa Sahu
23 Dec 2021 6:16 PM GMT
महिला जिला पंचायत सदस्य ने IAS अफसर को मारने उठाया सैंडिल, लगाया यह आरोप
x
जाने पूरा मामला

मुंगेलीः जिले में महिला जिला पंचायत सदस्य ने जिला पंचायत CEO जो मारने के लिए सैंडिल तक उठा लिया। और जातिगत प्रताड़ना का आरोप भी लगाया। मिली जानकारी के मुताबिक जिला पंचायत सदस्य लैला ननकू भिखारी विसाक राशि स्वीकृति कराने के लिए जिला पंचायत CEO रोहित व्यास से मिलनें पहुंची थी।

इसी दौरान CEO के कमरे में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद जिला पंचायत सीईओ अपने कमरे के बाहर निकले। जहां पर नाराज लैला ननकू भिखारी IAS अफसर को मारनें के लिए सैंडिल निकालकर दौड़ाते दिखी। जिससे बचने के लिए रोहित व्यास पीछे हटे। इस दौरान रोहित व्यास जब अपने बचाव में एसपी को फोन कर बुलाने की बात कहे तो महिला सदस्य वीडियो में एसपी को भी देख लेनें की बात कहती हुई नजर आ रही हैं। बता दें कि मुंगेली जिला पंचायत में पदस्थ जिला पंचायत सीईओ रोहित व्यास 2017 बैच के IAS अफसर हैं। जिन्हें जातिगत प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए लैला ननकू ने मारने सैंडिल उठा ली।
Next Story