छत्तीसगढ़

महिला कर्मचारी गिरफ्तार, किसानों के खातों से पैसे निकालने का आरोप

Nil dhankar
11 March 2022 12:34 PM IST
महिला कर्मचारी गिरफ्तार, किसानों के खातों से पैसे निकालने का आरोप
x
छग

बिलासपुर। बिलासपुर के जिला सहकारी बैंक से पांच किसानों के खातों से रुपए पार करने के मामले में पुलिस ने गुरुवार को एक महिलाकर्मी को गिरफ्तार किया है। दो साल पुरानी इस घटना में अन्य बैंककर्मियों की मिलीभगत की आशंका है। पुलिस महिलाकर्मी से कम्प्यूटर वगैरह जब्त कर उससे पूछताछ कर रही है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार दो साल पहले कोरोना काल के बीच लॉकडाउन के समय सकरी के पांच किसानों के खातों से लाखों रुपए निकाल लिया गया था। इन किसानों का खाता जिला सहकारी बैंक में है। बैंक ने उन्हें एटीएम जारी किया लेकिन, मिला ही नहीं और न ही उन्होंने बैंक से रकम निकाली है। फिर भी उनके खाते से रकम निकल गई। किसानों ने इस मामले की शिकायत जिला सहकारी बैंक के सीईओ से की थी। तब से मामले की जांच चल रही है। इस दौरान पुलिस तक मामला पहुंचा, लेकिन दो साल तक मामले को दबाए बैठी रही। मामले की जांच की जा रही है।


Next Story