छत्तीसगढ़

शंकराचार्य अस्पताल की पार्किंग, TVS iQube स्कूटी चुराने वाली महिला गिरफ्तार

Shantanu Roy
5 Nov 2026 9:10 PM IST
शंकराचार्य अस्पताल की पार्किंग, TVS iQube स्कूटी चुराने वाली महिला गिरफ्तार
x
छग
Durg. दुर्ग। दुर्ग जिले के भिलाई स्थित शंकराचार्य अस्पताल (जुनवानी) की पार्किंग से इलेक्ट्रिक स्कूटी चोरी करने वाली एक महिला आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। चौकी स्मृति नगर (थाना सुपेला) पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को धर दबोचा और उसकी निशानदेही पर चोरी की गई TVS iQube स्कूटी बरामद कर ली। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

क्या है पूरा मामला?
प्रार्थी अमन कुमार गेन्ड्रे ने चौकी स्मृति नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 30 अक्टूबर 2026 की रात्रि से 31 अक्टूबर 2026 की सुबह के बीच किसी अज्ञात चोर ने शंकराचार्य अस्पताल, जुनवानी की पार्किंग में खड़ी उनकी TVS iQube स्कूटी (क्रमांक CG 07 DA 7902) पार कर दी है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 1638/2026, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

स्कूटी बेचने ग्राहक तलाश रही थी आरोपी महिला
मामले की विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि सेक्टर-04, भिलाई क्षेत्र में एक महिला चोरी की स्कूटी को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में घूम रही है। सूचना की तस्दीक होते ही स्मृति नगर चौकी पुलिस की टीम ने महिला पुलिस स्टाफ के साथ तत्काल मौके पर दबिश देकर संदेही महिला को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा की गई कड़ी पूछताछ में महिला ने शंकराचार्य अस्पताल की पार्किंग से स्कूटी चोरी करने का जुर्म कबूल कर लिया।

हॉस्टल परिसर से स्कूटी बरामद, आरोपी जेल भेजी गई
आरोपी महिला की निशानदेही पर पुलिस ने सेक्टर-04, सड़क नंबर 19 स्थित एम.ओ.एच. हॉस्टल परिसर में छिपाकर रखी गई चोरी की TVS iQube स्कूटी (क्रमांक CG 07 DA 7902) जब्त कर ली। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी: कु. भोज निषाद (28 वर्ष), मूल निवासी- ग्राम बोरसी, शीतला पारा, वार्ड क्रमांक 1, थाना मगरलोड, जिला धमतरी (छ.ग.)।
वर्तमान पता: सेक्टर-04, सड़क नंबर 19, एम.ओ.एच. हॉस्टल, थाना भिलाई भट्टी, जिला दुर्ग।
जब्त सामग्री: 1 अदद TVS iQube स्कूटी (क्रमांक CG 07 DA 7902) इस त्वरित कार्रवाई और वाहन बरामदगी में चौकी स्मृति नगर, थाना सुपेला पुलिस टीम और महिला पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
Next Story