छत्तीसगढ़

पड़ोसी के घर सोने गई महिला, हुई दुष्कर्म की शिकार

Nil dhankar
18 March 2023 8:50 AM IST
पड़ोसी के घर सोने गई महिला, हुई दुष्कर्म की शिकार
x
छग

जशपुर। अपने पति से झगड़ा होने के बाद अपने पड़ोसी के घर सोने गई एक महिला के साथ पड़ोसी ने दुष्कर्म कर दिया। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार विवाहित महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि 8 मार्च को उसका उसके पति के साथ झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद वह घर से निकल गई थी और अपने पड़ोस में रहने वाले एक युवक के घर सोने के लिए गई थी।

आधी रात को युवक ने महिला को उठाया और हाथ पकड़कर जान से मारने की धमकी देते हुए उसे अपने कमरे में ले गया, जहां उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। दूसरे दिन सुबह युवक ने भी महिला को अपने घर में जगह नहीं दी और अपने घर से निकाल दिया। सुबह अपने घर पहुंचकर महिला ने घटना की जानकारी अपने पति और परिवार वालों काे दी। परिवार में आपसी सलाह मशवरा के बाद घटना की रिपोर्ट 15 मार्च को दर्ज कराई गई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Next Story