छत्तीसगढ़

रायपुर में महिला हुई लापता...निकली थी ससुराल जाने

Admin2
25 Feb 2021 1:05 PM GMT
रायपुर में महिला हुई लापता...निकली थी ससुराल जाने
x
तलाश में जुटी पुलिस

रायपुर। मायके से ससुराल जाने के लिए निकली महिला के ससुराल नहीं पहुंचने के बाद परिजनों ने थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पूरा मामला है तेलीबांधा थाना क्षेत्र का। महिला का नाम किरणलता साहू है। वह अपनी सात साल की बेटी को साथ लेकर ससुराल जाने के लिए ऑटो में बैठकर निकली थी। लेकिन ससुराल सोनईडोंगरी गुरूर नहीं पहुंचने के बाद महिला की मां ने तेलीबांधा थाने में दामाद के साथ पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस महिला की खोजबीन कर रही है।

Next Story