छत्तीसगढ़

गैस चूल्हा से खाना बना रही थी महिला, गंभीर रूप से झुलसी

Nilmani Pal
5 May 2023 3:36 AM GMT
गैस चूल्हा से खाना बना रही थी महिला, गंभीर रूप से झुलसी
x
छग

कोरबा। गैस चूल्हा जलाते समय आग की चपेट में आई एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। घटना दर्री थाना क्षेत्र के नीलगिरी नगोईखार बस्ती की है। जानकारी के अनुसार रोजाना की तरह त्रिवेणी बाई बघेल (50) पति रामकुमार शाम को खाना बनाने गैस चूल्हा जलाने के दौरान आग की चपेट में आ गई।

उसकी आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। घटना के वक्त वह घर पर अकेली थी। सूचना के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। महिला का इलाज जारी है। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक ख़बरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर

Next Story