छत्तीसगढ़

महिला ने की जहर पीकर खुदकुशी करने की कोशिश, हालत नाजुक

Nilmani Pal
24 July 2022 9:45 AM IST
महिला ने की जहर पीकर खुदकुशी करने की कोशिश, हालत नाजुक
x

सांकेतिक तस्वीर 

बिलासपुर। महिला ने जहर पीकर खुदकुशी करने की कोशिश की है. मिली जानकारी के मुताबिक तोरवा थाना क्षेत्र के देवरीखुर्द के रहने वाली गीता वस्त्रकार पति अनिल कुमार(32) रोजी मजदूरी करती हैं। वे 20 जुलाई को अपने घर पर थीं। इसी दौरान गीता ने जहर पी लिया।

इस दौरान स्वजन अपने-अपने काम पर व्यस्त थे। गीता की तबीयत बिगड़ी, तब स्वजन को घटना के बारे में पता चला है। इसके बाद स्वजन उन्हें गंभीर हालत में सिम्स ले गए। डाक्टरों ने मरीज को मेडिकल वार्ड में भर्ती कराया है। जहर का असर शरीर में फैलने के कारण महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

Next Story