छत्तीसगढ़

महिला ने की सुसाइड करने की कोशिश, खाया जहर

Nilmani Pal
6 Sept 2021 2:50 PM IST
महिला ने की सुसाइड करने की कोशिश, खाया जहर
x
छत्तीसगढ़

रायगढ़। धरमजयगढ़ नगर पंचायत क्षेत्र में विवाहित महिला ने अज्ञात कारणवश जहर का सेवन कर जान देने की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि महिला ने पहले भी आत्महत्या करने के इरादे से कुंए में छलांग लगा दी थी। महिला आखिर ऐसा घातक कदम बार बार क्यों उठा रही है यह पता नही चल सका है। महिला को धरमजयगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

मिली जानकारी के मुताबिक आज से करीब एक सप्ताह पहले भी महिला शकुंतला सारथी अपनी जान कुंए कूदकर देने की कोशिश कर चुकी हैं बहरहाल पूर्व से लेकर अब तक डॉक्टर समेत पुलिस ये जानने का प्रयास कर चुकी है कि आखिर विवाहित महिला शकुंतला बार-बार अपनी जान देने की कोशिश क्यों कर रही है बहरहाल घायल महिला का उपचार धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में किया जा रहा है।

Next Story