छत्तीसगढ़
पति की शिकायत पर नेपाल में खोजी गई रायपुर की महिला, दूसरे युवक के साथ मिली
jantaserishta.com
28 Aug 2026 11:10 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: नेपाल में बीते बुधवार को आई भीषण बाढ़ से हजारों जिंदगियां तबाह हो गई हैं. अब तक 450 से ज्यादा मौतों की पुष्टि हो चुकी है. बाढ़ आए अब करीब 48 घंटे का समय हो चुका है और जैसे जैसे समय बीत रहा है, मलबे से लोगों के जिंदा निकलने की उम्मीदें खत्म होती जा रही हैं. अब भी 1400 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं.
इस बीच डीडी नगर क्षेत्र से एक अनोखा मामला सामने आया है. करीब एक महीने पहले पति का घर छोड़कर दूसरे युवक के साथ नेपाल गई 24 वर्षीय महिला की तलाश में उसके पति ने नेपाल त्रासदी के बाद जारी टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के बाद नेपाल में महिला की तलाश शुरू हुई और अगले ही दिन वह जनकपुर में सुरक्षित मिल गई. डीडी नगर पुलिस ने वीडियो कॉल के जरिए महिला से बातचीत कर उसकी सकुशल होने की पुष्टि की.
जानकारी के अनुसार डीडी नगर क्षेत्र में रहने वाले 25 वर्षीय युवक की दोस्ती धमतरी क्षेत्र की 24 वर्षीय युवती से Instagram के जरिए हुई थी. दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्रेम में बदल गई और दिसंबर 2025 में दोनों ने अंतरजातीय विवाह कर लिया. कुछ समय तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन बाद में महिला अचानक घर छोड़कर चली गई और उसका मोबाइल भी बंद हो गया.
पति ने 25 जुलाई 2026 को डीडी नगर थाने में पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी. इसी बीच पति को पता चला कि उसकी पत्नी नेपाल में है, हालांकि उससे संपर्क नहीं हो पा रहा था.
नेपाल में बुधवार को आई भीषण तबाही के बाद लापता लोगों की जानकारी जुटाने के लिए टोल फ्री नंबर जारी किए गए थे. पति ने टोल फ्री नंबर 1070 और रायपुर कंट्रोल रूम के नंबर 0771-2223471 पर संपर्क कर अपनी पत्नी के नेपाल में लापता होने की सूचना दी. इसके बाद शासन स्तर से नेपाल सरकार से संपर्क किया गया और महिला की तलाश शुरू की गई.
तलाश के दौरान महिला नेपाल के जनकपुर में सुरक्षित मिली. गुरुवार रात डीडी नगर पुलिस ने वीडियो कॉल के जरिए महिला से बात कर उसकी सकुशल होने की पुष्टि की. इसी दौरान यह भी सामने आया कि महिला नेपाल में किसी दूसरे युवक के साथ रह रही थी. एक मीडिया रिपोर्ट में एसीपी पुरानी बस्ती देवांश राठौर के हवाले से बताया गया है कि महिला के गुमशुदगी का मामला डीडी नगर थाने में दर्ज था. टोल फ्री नंबर पर मिली सूचना के बाद महिला की तलाश की गई और वह नेपाल में सुरक्षित मिली है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





