छत्तीसगढ़

महिला तस्कर गिरफ्तार, सिविल लाइन पुलिस ने 9 किलोग्राम गांजा के साथ पकड़ा

Nilmani Pal
19 Oct 2021 4:51 PM GMT
महिला तस्कर गिरफ्तार, सिविल लाइन पुलिस ने 9 किलोग्राम गांजा के साथ पकड़ा
x

रायपुर। सिविल लाइन पुलिस ने 9 किलोग्राम गांजा के साथ महिला तस्कर सुनीता यादव उर्फ सुनीता ढ़ीमर को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक थाना सिविल लाईन पुलिस की टीम को सूचना मिली थी, कि थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत काली नगर पंडरी में निवासरत एक महिला द्वारा अपने मकान में गांजा छिपाकर रखा गया है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा महिला को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर थाना प्रभारी सिविल लाईन के नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये उक्त स्थान पर जाकर महिला व मकान को चिन्हांकित किया गया।

पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर महिला ने अपना नाम सुनीता होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा मकान की तलाशी लेने पर कमरे में बोरे के अंदर गांजा को छिपाकर रखना पाया गया। जिस पर महिला आरोपी सुनीता के कब्जे से कुल 09 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 60,000/- रूपये जप्त किया गया। पूछताछ में महिला आरोपी द्वारा गांजा को उड़ीसा से लाना बताया गया है। महिला आरोपी को गिरफ्तार कर उसकेे विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 511/21 धारा 20(बी) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार - सुनीता यादव उर्फ सुनीता ढीमर पिता स्वर्गीय विश्वनाथ यादव ढीमर उम्र 33 वर्ष निवासी काली नगर पंडरी थाना सिविल लाईन रायपुर।


Next Story