छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में महिला ने आरक्षक को मारा थप्पड़, नो एंट्री को लेकर हुआ विवाद
Nilmani Pal
3 Sept 2022 10:20 AM IST

x
बिलासपुर। नो एंट्री को लेकर आरक्षकों और महिला के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि महिला ने गुस्से में आरक्षक को तमाचा जड़ दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस ने इस मामले में बताया कि 2 सितंबर की रात मोपका चौक में नाईट गश्त के दौरान आरक्षक – मोरज सिंह एवं प्रकाश साहू से नो एंट्री को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें एक महिला द्वारा आरक्षक को थप्पड़ मारा गया है। SSP ने मामले की जांच एवं कार्यवाही हेतु CSP स्नेहिल साहू को नियुक्त किया है।
छत्तीसगढ़ में महिला ने आरक्षक को मारा थप्पड़, नो एंट्री को लेकर हुआ विवाद...https://t.co/8frDzBn5VR pic.twitter.com/9VcXUptN3I
— Pappu Farishta Journalist by birth (@pappu_farishta) September 3, 2022
Next Story





