छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: गोली मारकर महिला की हत्या, जमीन पर पड़ी मिली लाश

jantaserishta.com
22 Jan 2022 8:54 PM IST
छत्तीसगढ़: गोली मारकर महिला की हत्या, जमीन पर पड़ी मिली लाश
x
पढ़े पूरी खबर

कवर्धा। जिले में महिला की गोली मारकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने रात के वक़्त गोली मारकर हत्या कर दी। मौके पर से देशी कट्टा बरामद हुआ है। मामला कुकदूर थाना क्षेत्र का है। वारदात रात के वक्त 10 से 12 बजे की बीच की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक बीती रात सनकपाट निवासी सरिता काठले घर पर अकेली थी। घर के बाकी सदस्य काम से बाहर गए हुए थे। इसी बीच किसी ने महिला के पेट में गोली मारकर हत्या कर दी। घरवाले जब देर रात को लौटे तब उन्होंने जमीन पर पड़ी हुई महिला की लाश देखी।
घटना के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से एक देसी कट्‌टा भी बरामद किया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story