छत्तीसगढ़

महिला सरपंच ने CEO को दी धमकी, जल्द गिरफ्तार कर सकती है पुलिस

Nil dhankar
27 Feb 2022 9:34 AM IST
महिला सरपंच ने CEO को दी धमकी, जल्द गिरफ्तार कर सकती है पुलिस
x
जानें पूरा मामला

जांजगीर। जांजगीर जिले में जनपद CEO को डंडा लेकर धमकाने का मामला सामने आया है। सीईओ गांव में अधिकारियों के साथ मछली निकलवाने गए थे। इसी दौरान गांव की महिला सरपंच हाथ में डंडा लेकर अपने पति और ग्रामीणों के साथ पहुंच गई और सीईओ को वहां से चले जाने की धमकी देने लगी। इसके अलावा सरपंच और ग्रामीणों ने सीईओ और अधिकारियों से जमकर गाली गलौज भी की है। मामला बिर्रा थाना क्षेत्र के बोरसी गांव का है।

बोरसी गांव के पनखत्ती तालाब में जय मां परमेश्वरी मछुवा स्व-सहायता समूह को मछली पालन और निकालने का ठेका दिया गया है। जिसके लिए आदेश 16 अक्टूबर 2019 को जारी किया गया था। इसके बाद से यहां यही समूह तालाब में मछली पालने का काम कर रही थी। बताया गया कि जब समूह ने पहली बार तालाब से मछली निकालना चाहा था तब भी ग्रामीणों और सरपंच ने मिलकर उन्हें रोक लिया था। इसके बाद से जब भी समूह के लोग यहां से मछली निकालने चाहते तब यही किया जाता था।

इधर, अब घटना के बाद पुलिस ने इस केस में सरपंच, उसके पति समेत 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनके खिलाफ सरकारी काम में बाध डालने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार भी कर सकती है।

Next Story