छत्तीसगढ़

रायपुर में महिला से लूट, सीसीटीवी में कैद हुआ सब

jantaserishta.com
19 Aug 2023 3:18 PM IST
रायपुर में महिला से लूट, सीसीटीवी में कैद हुआ सब
x
नकली किन्नरों ने महिला से घर में मारपीट कर 20 हजार रूपये लूट कर फरार हो गए।
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में किन्नर बनकर घर में लूट करने का मामला सामने आया है। जहां नकली किन्नरों ने महिला से घर में मारपीट कर 20 हजार रूपये लूट कर फरार हो गए। इस घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है, फिलहाल मामले की जांच जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। जहां 15 अगस्त के दिन कुछ लोग नकली किन्नर बन महिला के घर में घुसे और उससे जबरन मारपीट कर 20 हजार रूपये लूट कर फरार हो गए। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। जिसमे साफ-साफ देखा जा सकता है कि, किस तरह दिन दहाड़े ये आरोपी लूट की वारदात को अंजाम देकर आराम से फरार हो गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है, और पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है। फिलहाल अब तक ये सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story