छत्तीसगढ़

पड़ोसी की दबंगई से बेघर हुई महिला, पुलिस की सह में चलवाया बुलडोजर

Nil dhankar
12 March 2024 10:19 AM IST
पड़ोसी की दबंगई से बेघर हुई महिला, पुलिस की सह में चलवाया बुलडोजर
x
छग न्यूज़

बिलासपुर। बिलासपुर में एक दबंग पड़ोसी ने गरीब महिला से विवाद के बाद उसका मकान बुलडोजर चलवा कर ढहा दिया। विरोध करने पर महिलाओं के साथ जमकर मारपीट भी की गई। दोनों पक्षों के विवाद में 8 लोग घायल हो गए। दयालबंद सोनकर मोहल्ले में रविवार की घटना से नाराज लोगों ने चक्काजाम कर दिया। वहीं पुलिस राजस्व का मामला बताकर तमाशा देखती रही।

साधना रजक रोजी-मजदूरी करती हैं। उनके पड़ोसी गिरधारी गोरख से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। कल शाम करीब पांच बजे गिरधारी गोरख और उसके लोग बुलडोजर लेकर पहुंच गए। यहां उन्होंने महिला के मकान को बुलडोजर से ढहा दिया। मना करने पर विवाद करते हुए गाली-गलौज कर उनकी पिटाई भी कर दी।

पीड़ित परिवार ने इस घटना की जानकारी पुलिस के डायल 112 को दी। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। लेकिन, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे नाराज लोगों ने चक्काजाम कर दिया और नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा मचाया।

Next Story