छत्तीसगढ़

महिला बच्चों के साथ ख़ुदकुशी करने पहुंची कोतवाली थाना, फिर...

Shantanu Roy
27 Nov 2022 10:31 AM GMT
महिला बच्चों के साथ ख़ुदकुशी करने पहुंची कोतवाली थाना, फिर...
x
छग
कोरबा। कोरबा जिले में अपने 3 बच्चों के साथ खुदकुशी करने कोतवाली थाना पहुंची महिला और उसके बच्चों को पुलिस ने सकुशल बचा लिया। महिला ने अपने बच्चों और खुद के ऊपर पेट्रोल डाल लिया था और आत्महत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। महिला राजश्री प्रजापति वार्ड क्रमांक- 11 नई बस्ती के अंतर्गत संजय नगर में रहती है। वो यहां अपने पिता के मकान में बच्चों के साथ रहती है। महिला ने आरोप लगाया कि उसके भाई उसे पिता की संपत्ति से बेदखल करना चाहते हैं और आए दिन उसके साथ मारपीट करते हैं। इसके कारण वो परेशान हो गई है। उसने कहा कि आए दिन मोहल्ले में तमाशा बनता रहता है। इसलिए वो अपने 3 बच्चों के साथ जान देना चाहती है। महिला राजश्री प्रजापति ने बताया कि जिस जमीन पर वो रहती है, उस पर उसका भी हक है।
लेकिन भाई और उसका बेटा करम प्रजापति उसे परेशान करते हैं। इसकी शिकायत वो पिछले एक साल से पुलिस को करती आ रही है, लेकिन अब तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इधर पुलिस ने महिला को बच्चों समेत खुदकुशी करने से रोका। उसकी समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया। महिला ने बताया कि उसका पति बाहर मजदूरी करने के लिए गया हुआ है। वो यहां अपने बच्चों के साथ अकेली रहती है। पुलिस टीम उसके साथ संजय नगर स्थित उसके घर गई। कोतवाली टीआई रूपक शर्मा ने बताया कि पारिवारिक कारणों से महिला गलत कदम उठाने जा रही थी। पुलिस ने मौके पर बचाव कार्य करने के साथ महिला को समझाया-बुझाया है। पुलिस ने बताया कि संपत्ति विवाद पर कोर्ट में केस चल रहा है।
Next Story