छत्तीसगढ़

महिला के साथ रेप, फिर आरोपी ने चूल्हे की जलती लकड़ी से किया हमला

Nil dhankar
17 April 2023 9:13 AM IST
महिला के साथ रेप, फिर आरोपी ने चूल्हे की जलती लकड़ी से किया हमला
x
छग

बैकुंठपुर। महिला के साथ दुष्कर्म और पति के साथ मारपीट करने वाले आरोपी के खिलाफ प्रार्थी की शिकायत पर सोनहत थाना में केस दर्ज किया गया है। मामले में पुलिस ने बताया कि आरोपी दिल्लु उर्फ नान्हू सूरजपुर जिले के प्रेमनगर का रहना वाला है। वह गांव में घूम-घूमकर मजदूरी का काम करता है, जिस वजह से गांव में लोगों से उसकी पहचान है। घटना वाले दिन 20 दिसम्बर की शाम 6 बजे आरोपी पीड़िता के घर बैठने के लिए गया था।

रात होने की वजह से तीनों साथ में खाना खाए। पति सोने चला गया, इसके बाद आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। शोर मचाने पर बीच बचाव करने आए पति को चूल्हे की जलती हुई लकड़ी से आरोपी ने मारा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बता दें कि पीड़िता का ढाई महीने तक जिला अस्पताल में इलाज चला, इसके बाद उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया।

Next Story