छत्तीसगढ़

रायपुर में महिला से किया रेप, ओडिशा का युवक गिरफ्तार

Shantanu Roy
17 April 2022 4:33 PM GMT
रायपुर में महिला से किया रेप, ओडिशा का युवक गिरफ्तार
x
ब्रेकिंग

रायपुर। राजधानी में 32 वर्षीय प्रार्थिया ने थाना मौदहापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया गया की वर्ष 2020 में उसकी मुलाकात मलकानगिरी उड़ीसा निवासी नित्यानंद मंडल उर्फ नीतू उर्फ़ नितेश से हुई थी, कि नित्यानंद मंडल उर्फ नीतू उर्फ़ नितेश ने प्रार्थिया को विवाह करने का झांसा देकर बार- बार महिला के साथ दुष्कर्म किया तथा उसके साथ विवाह करने से इंकार कर उड़ीसा फरार हो गया, कि प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 50/ 2022 धारा 376(2)(ढ) भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना मौदहापारा पुलिस की टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी करते हुए आरोपी की उपस्थिति ओडिशा में होना पाए जाने पर आरोपी नित्यानंद मंडल उर्फ नीतू उर्फ़ नितेश को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story