छत्तीसगढ़

महिला यात्री के 5 लाख के गहने से ट्रेन में पार, बैग सहित ले उड़ा

Nil dhankar
13 July 2023 1:58 PM IST
महिला यात्री के 5 लाख के गहने से ट्रेन में पार, बैग सहित ले उड़ा
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली रक्सौल-सिकंदराबाद एक्सप्रेस के AC कोच समेत तीन बोगियों में चोरों ने जमकर आतंक मचाया और यात्रियों के बैग पार कर दिए। इस दौरान गिरोह ने कोरबा की एक महिला यात्री के पांच लाख रुपए कीमती सोने-चांदी के गहनों से भरे बैग को भी निशाना बनाया। महिला की रिपोर्ट पर जीआरपी ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना बीते मंगलवार देर रात की है।

दरअसल, कोरबा निवासी चंदन पति नारायण लाल रक्सौल-सिकंदराबाद में सफर कर रहीं थीं। वह ट्रेन के बी-1 कोच में सवार थी। उनका रिजर्वेशन बोकारो सिटी से बिलासपुर स्टेनश तक था। यह गाड़ी अपने तय समय पर रात करीब 1 बजकर 30 मिनट पर बिलासपुर के लिए रवाना हुई। अपनी जगह पर पहुंचने के बाद उन्होंने बैग को सीट के नीचे रख दी और सीट पर लेट गईं। फिर रात करीब 2 बजकर 30 मिनट पर उनकी आंख लग गई। सुबह छह से सात बजे उनकी नींद खुली, तो कोच में हड़कंप मचा हुआ था। बोगी से कई यात्रियों की बैग चोरी हो गई थी। महिला ने अपनी सीट के नीचे झांककर देखी, तब उनके होश उड़ गए। उनका लगेज समेत बैग पार हो गया था। उनके बैग में पांच रुपए कीमती सोने-चांदी के गहने रखे थे।


Next Story