छत्तीसगढ़

महिला यात्री ने RPF की तारीफ की, गुमा सामान सुरक्षित मिला

Nil dhankar
27 April 2026 9:29 AM IST
महिला यात्री ने RPF की तारीफ की, गुमा सामान सुरक्षित मिला
x

दंतेवाड़ा। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट जगदलपुर द्वारा एक सराहनीय कार्य करते हुए खोया हुआ सामान उसके वास्तविक मालिक तक सुरक्षित पहुंचाया गया। आरपीएफ की इस तत्परता और ईमानदारी की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है। एक महिला यात्री निबेदिता पांडा (आयु 28 वर्ष), निवासी भीमसाही, पापड़ाहांडी, जिला नबरंगपुर (ओडिशा) ने आरपीएफ को सूचना दी कि ट्रेन संख्या 18107 के फ्रंट जनरल कोच में उनका हरे रंग का ट्रॉली बैग छूट गया है। उक्त बैग में कपड़े एवं सोने के झुमके थे, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 60 हजार रुपये बताई गई है।

बताया गया कि निबेदिता पांडा अपनी माता के साथ सामान्य टिकट के माध्यम से संबलपुर से जगदलपुर तक यात्रा कर रही थीं। सूचना मिलते ही आरपीएफ पोस्ट जगदलपुर के एसआई बी. सुरेश कुमार, हेड कॉन्स्टेबल जे. मुरली एवं एलसीटी एस. मरांडी तत्काल मौके पर पहुंचे और संबंधित कोच में सघन तलाशी अभियान चलाया।

तलाशी के दौरान उक्त हरे रंग का ट्रॉली बैग सुरक्षित बरामद कर लिया गया। इसके बाद आवश्यक सत्यापन एवं दस्तावेजी प्रक्रिया पूर्ण कर बैग को उसके वास्तविक मालिक को सुपुर्द कर दिया गया। अपना खोया हुआ सामान सुरक्षित मिलने पर यात्री ने आरपीएफ की त्वरित एवं ईमानदार कार्यवाही के लिए आभार व्यक्त किया।

Next Story